शिवराज-सिंह-चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने किया पशु चिकित्सीय परिसर का लोकार्पण

/

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय  के दतिया परिसर में पशु चिकित्सीय परिसर, पशुधन एवं मत्स्य प्रक्षेत्र परिसर और आवासीय परिसर का आज लोकार्पण केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने किया।

शिवराज-सिंह-चौहान

इस अवसर पर सांसद संध्या राय, आईसीएआर के महानिदेशक एवं सचिव, डीएआरई डॉ. एम. एल. जाट, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ए. के. सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पौधारोपण के साथ हुआ।
शिवराज सिंह चौहान
अपने संबोधन में कृषि मंत्री ने कहा कि आज का दिन केवल भवनों के उद्घाटन का नहीं है, बल्कि बुंदेलखंड की नई उम्मीदों और विकास की शुरुआत का प्रतीक है।पशुधन क्षेत्र हमारी कृषि और अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाता है और भारत आज दूध उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर है।पशु चिकित्सीय परिसर से किसानों और पशुपालकों को उच्च स्तरीय इलाज, टीकाकरण और आधुनिक सुविधाएँ मिलेंगी।
उन्होंने आगे कहा “पशुधन प्रक्षेत्र परिसर प्रशिक्षण व अनुसंधान का केंद्र बनेगा, जहाँ किसान बेहतर नस्ल, पोषण और प्रबंधन तकनीकें सीख सकेंगे।मत्स्य प्रक्षेत्र परिसर बुंदेलखंड को नीली क्रांति की ओर अग्रसर करेगा और युवाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता से जोड़ेगा।”
शिवराज सिंह चौहान
श्री चौहान ने आह्वान किया कि “किसान भाइयों को इन संस्थानों से जुड़कर नई तकनीक अपनानी चाहिए, इससे बुंदेलखंड आत्मनिर्भर और समृद्ध बने।”
सांसद संध्या राय ने कहा कि ये संस्थान क्षेत्र के किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के जीवन में नई रोशनी लेकर आएंगे।
शिवराज सिंह चौहान
 डॉ. एम. एल. जाट (महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली एवं सचिव, डेयर) ने कहा कि पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन में भारत विश्व पटल पर अग्रणी बन चुका है और आईसीएआर  की तकनीकी उपलब्धियाँ इसका प्रमाण हैं।
 कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि दतिया परिसर अब शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार का केंद्र बनेगा, जहाँ से किसान, पशुपालक और विद्यार्थी सभी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
इस अवसर विवि के सभी अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी दतिया, जनप्रतिनिधि, किसान एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन डॉ आर्तिका सिंह ने एवं सभी का आभार डॉ वीपी सिंह ने व्यक्त किया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी कृषि विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के कौशल विकास को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Next Story

विश्वविद्यालयों में होने वाला हर शोध जनता के कल्याण और समस्याओं के समाधान के लिए हो: आनंदीबेन

Latest from कृषि

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने किया झांसी कृषि विश्वविद्यालय का दौरा

झांसी।महानगर स्थित  रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) के वैज्ञानिकों

error: Content is protected !!