राष्ट्रीय कृषक महिला दिवस

राष्ट्रीय कृषक महिला दिवस पर दस महिला किसान सम्मानित

//

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कृषक महिला दिवस पर संगोष्ठी एवं महिला कृषक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि झांसी मंडल की अपर आयुक्त प्रियंका रहीं। कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली दस महिला किसानों को अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय कृषक महिला दिवस

कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा: :

कुलपति ने कहा कि महिला किसान कृषि और परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करती हैं। उन्हें आधुनिक तकनीक, पोषणयुक्त खेती और कृषि आधारित स्वरोजगार से जोड़ना जरूरी है। सब्जी उत्पादन, मशरूम, बकरी पालन और दुग्ध व्यवसाय से महिलाएं अपनी आय बढ़ा सकती हैं। विश्वविद्यालय उन्हें प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा।

राष्ट्रीय कृषक महिला दिवस

मुख्य अतिथि  ने कहा:

मुख्य अतिथि  ने कहा कि महिला किसानों के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। उन्होंने महिलाओं से आधुनिक तकनीक अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. सुशील कुमार सिंह ने कृषि सखी, नमो ड्रोन दीदी और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जैसी पहलों की जानकारी दी।राष्ट्रीय कृषक महिला दिवस महिला किसान शिवकुमारी परमार ने बताया कि विश्वविद्यालय से प्रशिक्षण लेकर वह अपने खेत में रसायन मुक्त सब्जियों का उत्पादन कर रही हैं। विभिन्न गांवों से आई महिलाओं ने धान की खेती, जल संरक्षण, पशुपालन, फूलों की खेती और गेहूं उत्पादन के अनुभव साझा किए। प्रतिभागियों को रबी फसलों की उन्नत तकनीक, रोग प्रबंधन, मशरूम एवं मधुमक्खी पालन की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुभा त्रिवेदी ने किया और डॉ. बिजीलक्ष्मी देवी ने आभार व्यक्त किया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड राज्य के लिए 21 अक्टूबर से गांधी उद्यान में होगा अनशन

Next Story

बबीना विधायक राजीव सिंह ने पाल समाज संग बैठक में की चुनावी चर्चा

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!