पुलिस ने पकड़ा 1.07 करोड़ का गांजा

पुलिस ने किया गांजा तस्करी का भंडाफोड़,पकड़ा 1.07 करोड़ का गांजा

//
झांसी । मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  झांसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपद की बबीना थाना पुलिस ने एएनटीएफ टीम के साथ मिलकर  एक ट्रक से 214 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ सात लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को भी  गिरफ्तार किया है ।
 पुलिस ने पकड़ा 1.07 करोड़ का गांजा
यहां पुलिस लाइन में एसएसपी विकास कुमार ने  पत्रकारों को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि  बबीना थाना पुलिस ने एएनटीएफ टीम के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।  इस ऑपरेशन  एएसपी सदर सिमरन सिंह  द्वारा लीड किया गया, जिसमे एएनटीएफ  के थाना प्रभारी चन्दन पाण्डेय का बड़ा सहयोग रहा, साथ में बबीना थाना पुलिस ने  यह पूरी कार्रवाई की । ट्रक में त्रिपाल के नीचे छिपा कर गांजे की यह खेप उड़ीसा से लायी जा रही थी जिसे मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस के सम्मिलित प्रयासों से पकड़ा गया ।

पुलिस ने पकड़ा 1.07 करोड़ का गांजा

मुखबिर की सूचना पर एएनटीएफ टीम और बबीना पुलिस ने सुकुवा-दकवा के पास संदिग्ध ट्रक पीबी 10 जेई 5483 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में अलग-अलग बंडलों में छिपाकर रखा गया 214 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक गांजे की अनुमानित कीमत एक करोड़ सात लाख रुपये है।

 पुलिस ने पकड़ा 1.07 करोड़ का गांजा पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में हरियाणा के पानीपत निवासी सतपाल उर्फ सत्यपाल और मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी मोहन कुशवाह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गांजे को उड़ीसा से ग्वालियर ले जाने की बात सामने आई है।

पुलिस पूछताछ में मोहन कुशवाह ने बताया कि उसका पड़ोसी आकाश कुशवाहा  ट्रक किराए पर लेकर भुवनेश्वर गया था। आरोप है कि आकाश ने उड़ीसा से गांजा ट्रक में लोड कराया और अपनी निजी गाड़ी से आगे निकल गया। आकाश ने मोहन से ग्वालियर पहुंचने के बाद फोन करने को कहा था, जिसके बाद माल उतारने की बात सामने आई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

संतों संग बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म

Next Story

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!