नगर आयुक्त

नगर आयुक्त ने सड़कों पर उतरकर परखी जल निकासी व्यवस्था

//

झांसी। लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। नगर आयुक्त ने शनिवार सुबह अधिकारियों के साथ मेडिकल रोड समेत जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।नगर आयुक्त उन्होंने जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल पानी निकालने के निर्देश दिए। नगर निगम की टीम द्वारा सुपर सकर मशीन और पंप के माध्यम से पानी की निकासी कराई जा रही है।नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल अधिकारियों, सहायक अभियंताओं, सफाई निरीक्षकों और अवर अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर जलभराव की निगरानी करने तथा समस्या सामने आते ही तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, जोनल अधिकारी गौरव कुमार समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

फॉरेंसिक विज्ञान से ही आधुनिक अपराधियों का पर्दाफाश संभव : एसएसपी विकास कुमार

Next Story

बबीना में सेना के वाहन की चपेट में आईं महिला और किशोरी, हुई मौत

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!