झांसी रेल मंडल

झांसी रेल मंडल को सौर ऊर्जा से अगस्त में 7.41 लाख रुपये की बचत

/

झांसी। ऊर्जा संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में झांसी रेल मंडल के प्रयास लगातार जारी हैं। मंडल में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों से अगस्त 2026 में 1,14,446 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे विद्युत व्यय में करीब 7.41 लाख रुपये की बचत हुई।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक झांसी मंडल के सौर ऊर्जा संयंत्रों से कुल 6,87,779 यूनिट बिजली का संचयी उत्पादन किया जा चुका है। इससे मंडल को अब तक करीब 39.43 लाख रुपये की संचयी बचत प्राप्त हुई है।

अगस्त माह में मंडल के सौर ऊर्जा संयंत्रों का क्षमता उपयोग कारक (सीयूएफ) 8.99 प्रतिशत रहा। रेलवे परिसरों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में सौर ऊर्जा के उपयोग से न केवल बिजली खर्च में कमी आ रही है, बल्कि पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी घट रही है।

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि झांसी मंडल द्वारा ऊर्जा दक्षता और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास भारतीय रेल की हरित एवं सतत विकास की पहल के अनुरूप हैं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत कर 2027 की जीत की नींव रखें : राजीव सिंह पारीछा

Next Story

पीडीए जन पंचायत की तैयारी में जुटी सपा,महेश कश्यप ने गांवों में किया जनसंपर्क

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!