स्पेशल ट्रेन

झांसी पुलिस में बड़ा बदलाव , 44 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

/

झांसी । जिले में कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने 44 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया हैं। सूची में तीन उपनिरीक्षक समेत हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजने के आदेश दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक निवशंकर प्रताप तिवारी को थाना उल्दन की चौकी बगरा प्रभारी पद से, उपनिरीक्षक पवन पाण्डेय को थाना टोडीफतेहपुर से और उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार को थाना टहरौली से पुलिस लाइन भेजा गया है।

इसके अलावा कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, ऋषभ कुमार, हेड कांस्टेबल नीरज सिंह, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह परमार और कांस्टेबल संदीप यादव को थाना कोतवाली से पुलिस लाइन भेजा गया है। हेड कांस्टेबल शैलेंद्र शुक्ला को लाइन भेजा गया है।

कांस्टेबल मुकेश शर्मा, प्रदीप कुमार और रवींद्र कुमार को सीपरी बाजार से पुलिस लाइन भेजा गया है।कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह को सदर बाजार और हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार को महिला थाना से पुलिस लाइन भेजा गया है।

इसी क्रम में हेड कांस्टेबल संतोष कुमार को प्रेमनगर, कांस्टेबल रामनिवास (चालक) और कांस्टेबल अनिल कुमार को लाइन भेजा गया है। हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार सिंह को प्रेमनगर से पुलिस लाइन भेजा गया है। हेड कांस्टेबल लालमन और कांस्टेबल दिलीप त्रिपाठी रक्सा को लाइन भेजा गया है।

कांस्टेबल पंकज पाल को बड़ागांव तथा अजीत कुमार और हेड कांस्टेबल आशीष कुमार को बरुआसागर से पुलिस लाइन भेजा गया है।

कांस्टेबल हिमांशु सचान को कोतवाली, हेड कांस्टेबल सत्यवीर टहरौली से पुलिस लाइन भेजा गया है।  जबकि कांस्टेबल दीपचंद्र मौर्य को उल्दन, हेड कांस्टेबल दीप तिवारी और हेड कांस्टेबल अशोक कुमार को चिरगांव, कांस्टेबल वेद प्रकाश को शाहजहांपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है।

हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार को समथर, कांस्टेबल मुख्तार आलम और अभिषेक सेंगर को मऊरानीपुर तथा कांस्टेबल अनुराग सिंह को कटेरा से पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा कांस्टेबल अवध शरण को टोडीफतेहपुर, कांस्टेबल अनुराग शुक्ला को बड़ागांव से पुलिस लाइन भेजा गया है।

कांस्टेबल विजय को गरौठा, कांस्टेबल राहुल कुमार और कांस्टेबल पंकज को गुरसराय से पुलिस लाइन भेजा गया है। कांस्टेबल नितिन यादव को एरच तथा कांस्टेबल आशीष यादव को ककरबई से पुलिस लाइन भेजा गया है।

वहीं कांस्टेबल आदित्य पाण्डेय को क्षेत्राधिकारी टहरौली कार्यालय, कांस्टेबल बलवीर पाल को क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर कार्यालय और कांस्टेबल अंकित कुमार को क्षेत्राधिकारी मोठ कार्यालय से पुलिस लाइन भेजा गया है। हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को थाना कोतवाली से पुलिस लाइन भेजा गया है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

टैक्स पूरा, सड़कें बदहाल, सपा ने उठाये तीखे सवाल

Next Story

छात्रों के लिए परीक्षा फीस घटे, मिले मुफ्त यात्रा पास: अशोक राठौर

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!